कोसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! नकली जेवर दिखाकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

  • 17 days ago
  • 301 views


मथुरा के थाना कोसीकलां पुलिस को ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पीली और सफेद धातु के आभूषणों के अलावा नकदी भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 28 मई 2026 की सुबह कोसी-नंदगांव रोड पर चेकिंग के दौरान सुरवारी गांव के पास विवेक नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शेरगढ़ थाना क्षेत्र के दलौता गांव का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद तीन बैगों से पीली धातु की चार चूड़ियां, एक चैन, एक अंगूठी तथा सफेद धातु की तीन जोड़ी पायल बरामद हुईं। इसके साथ ही उसकी जेब से 9,400 रुपये नकद भी मिले।

बरामदगी के आधार पर थाना कोसीकलां में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह, उपनिरीक्षक कुन्जन चौधरी, कांस्टेबल अक्षय और कांस्टेबल राकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now