रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
धर्मनगरी वृंदावन में यमुना प्रदूषण के खिलाफ शनिवार को एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। बिहार घाट पर समाजसेवी दीपक शर्मा ने कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर यमुना में गिर रहे गंदे नाले के पास डांस करते हुए नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
समाजसेवी का यह अनोखा अंदाज देखते ही घाट पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। दीपक शर्मा ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के टाइटल सॉन्ग पर डांस करते हुए मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम यमुना सफाई के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन हकीकत में आज भी दर्जनों गंदे नाले सीधे यमुना में गिर रहे हैं और कालिंदी को प्रदूषित कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में दीपक शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली वृंदावन में यमुना का जल अब आचमन योग्य भी नहीं बचा है। उन्होंने मांग की कि यमुना में गिर रहे सभी नालों को तत्काल बंद कर गंदे पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाए।
आम धरना-प्रदर्शनों से हटकर किए गए इस कॉकरोच डांस प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी यमुना को स्वच्छ बनाने की इस मुहिम का समर्थन किया। फिलहाल इस अनोखे प्रदर्शन की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर