खड़ेश्वरी बाबा आश्रम में 5 जून से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, 108 महिलाओं की निकलेगी कलश यात्रा

  • 12 days ago
  • 461 views


श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन, स्वामी लवदास महाराज करेंगे कथा वाचन, अधिक मास के पावन अवसर पर धर्मनगरी मथुरा में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट स्थित खड़ेश्वरी बाबा आश्रम में 5 जून से 12 जून तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कथा का शुभारंभ 5 जून को सुबह 8 बजे स्वामी घाट से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस यात्रा में 108 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी। कलश यात्रा स्वामी घाट से प्रारंभ होकर कथा स्थल खड़ेश्वरी बाबा आश्रम पहुंचेगी।

श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी लवदास महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। यह आयोजन महामंडलेश्वर श्री बालक दास जी महाराज के सानिध्य एवं गोलोकवासी श्री धर्मदास जी महाराज की पावन छत्रछाया में संपन्न होगा। आयोजन के मुख्य संयोजक एवं आयोजक महंत नारायण दास जी महाराज हैं।

कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान राजकुमार, गोपाल दास, महेश चंद्र, रामनाथ और लक्ष्मी अग्रवाल होंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now