परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सिराथू विधानसभा सीट चर्चा का केंद्र बन गई है। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने ऐलान किया है कि वह विधानसभा चुनाव 2027 में एक बार फिर सिराथू सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी। उनके इस ऐलान के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
पल्लवी पटेल वही नेता हैं जिन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू सीट पर हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था। अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि 2027 में भी उनकी पहली पसंद सिराथू ही रहेगी और वह जनता के बीच जाकर अपने मुद्दों को मजबूती से उठाएंगी।
पल्लवी पटेल ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की जरूरत है और जनता के अधिकारों, किसानों, युवाओं और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता एक बार फिर उनके साथ खड़ी दिखाई देगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पल्लवी पटेल के इस ऐलान से सिराथू सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 2027 के चुनाव में सिराथू की सियासी जंग किस दिशा में आगे बढ़ती है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर