परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा में विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। बेहेस बगोरा क्षेत्र में खुले पड़े नाले, गंदगी और जलभराव ने स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश का मौसम शुरू होते ही विकास कार्यों की पोल खुलती नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सौंख अड्डे से गुरु नानक रोड तक नगर निगम द्वारा नालों की स्लैब हटाए जाने के बाद उन्हें दोबारा नहीं लगाया गया, जिससे नाले खुले पड़े हैं। इसके कारण सड़क संकरी हो गई है और दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। राहगीरों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों का आरोप है कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने से उनमें कूड़ा-कचरा जमा हो गया है। बारिश के दौरान यही गंदगी सड़कों पर फैल जाती है, जिससे दुर्गंध के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि लगभग एक वर्ष से सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल बनी हुई है।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से खुले नालों को जल्द ढकने, नियमित सफाई कराने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में हालात और भी भयावह हो सकते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर