करोड़ों के विकास कार्यों के बावजूद बल्देव में बदहाल सफाई व्यवस्था, बंद पड़ा सार्वजनिक शौचालय

  • 10 days ago
  • 2041 views


बल्देव नगर पंचायत में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के दावों के बीच सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में है। मेला ग्राउंड के पास बना सार्वजनिक शौचालय अधिकतर समय बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बल्देव नगर पंचायत में सांसद हेमा मालिनी द्वारा करीब 14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था बदहाल दिखाई दे रही है।

मेला ग्राउंड के पास बाजार क्षेत्र में बनाया गया सार्वजनिक शौचालय अधिकांश समय बंद रहता है और उस पर ताला लटका रहता है। हर रविवार को यहां बड़ा बाजार लगता है, जहां हजारों लोगों की भीड़ पहुंचती है। शौचालय बंद होने के कारण लोगों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन सुविधाओं का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत की लापरवाही के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

वहीं करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनाए गए डंपिंग ग्राउंड का भी सही उपयोग नहीं हो रहा। आरोप है कि सफाई कर्मचारी कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालने के बजाय मेला ग्राउंड में ही फेंक रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और सार्वजनिक सुविधाओं को नियमित रूप से संचालित करने की मांग की है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now