कर्नाटक की सियासत में बड़ा धमाका! सिद्धारमैया 24 घंटे में दे सकते हैं इस्तीफा, कांग्रेस नेता का दावा — क्या बनेंगे डीके शिवकुमार नए मुख्यमंत्री?

  • 1 day ago
  • 172 views


कर्नाटक की राजनीति एक बार फिर तेज़ उथल-पुथल के दौर में पहुंच गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर.वी. देसपांडे के बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अगले 24 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

अगर यह दावा सच साबित होता है तो राज्य में नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है, और ऐसे में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की चर्चा जोर पकड़ रही है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बेंगलुरु से दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

इस संभावित बदलाव को लेकर पार्टी के अंदर समीकरण और शक्ति संतुलन पर भी सवाल उठने लगे हैं। आने वाले 24 घंटे कर्नाटक की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now