रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
वृंदावन के गोपीनाथ बाजार स्थित राधा माधव विल्व व्यास मंदिर में रविवार रात हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कूलर साफ करते समय पुजारी ओमप्रकाश द्विवेदी को रेलिंग में उतर रहे करंट का जोरदार झटका लग गया। हादसे से नाराज पुजारी ने गुस्से में आकर मंदिर की रेलिंग से बंधी मुख्य बिजली की केबलें काट डालीं।
केबल कटते ही आसपास के दर्जनों घरों और दुकानों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच अचानक बिजली जाने से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। देर रात बड़ी संख्या में लोग मंदिर के बाहर सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान एक बुजुर्ग विरोध स्वरूप सड़क पर ही लेट गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय संभ्रांत लोगों की मदद से दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया।
बाद में बाजार से नई विद्युत केबलें मंगवाई गईं और देर रात बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं होती तो गर्मी के कारण हालात और बिगड़ सकते थे।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर