परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 18h ago
आगरा पुलिस ने अवैध धर्मांतरण गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कनाडा में बैठे मुख्य आरोपी दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क कर दी है।
पुलिस जांच के अनुसार दाऊद अहमद विदेश में रहकर इस पूरे नेटवर्क को फंडिंग और ऑपरेट कर रहा था। साइबर क्राइम थाने में दर्ज मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसकी संपत्ति को धारा 85 के तहत कुर्क किया है। यह कार्रवाई भोपाल में स्थित संपत्ति पर भी की गई है।
इस गिरोह का खुलासा जुलाई 2025 में हुआ था, जब आगरा से लापता दो सगी बहनों को कोलकाता से बरामद किया गया था। जांच में सामने आया कि यह एक बड़े स्तर का संगठित धर्मांतरण नेटवर्क था, जिसमें 10 से अधिक लड़कियों को मुक्त कराया गया।
इस मामले में अब्दुल रहमान और आयशा पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के संपर्क में है और जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर