मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में गुरुवार से दो दिवसीय एचआईवी जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। 30 और 31 जुलाई तक आयोजित इस शिविर का उद्देश्य एचआईवी संक्रमित मरीजों को विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक योजनाओं की जानकारी देना, समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना तथा निशुल्क चिकित्सीय परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।
शिविर के उद्घाटन अवसर पर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. नीरज अग्रवाल, एचआईवी विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. ऋतु रंजन महेश्वरी, एआरटी सेंटर के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ धनगर सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान एचआईवी संक्रमित मरीजों को बीमारी से बचाव, नियमित दवा लेने, समय-समय पर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
एआरटी सेंटर के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि एचआईवी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जांच, नियमित उपचार और चिकित्सकीय सलाह का पालन करके मरीज लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि एचआईवी को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति या सामाजिक भेदभाव न रखें तथा जागरूकता और सावधानी को ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय मानें। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान मरीजों को निशुल्क परामर्श, जांच और आवश्यक दवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।
मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में गुरुवार से दो दिवसीय एचआईवी जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। 30 और 31 जुलाई तक आयोजित इस शिविर का उद्देश्य एचआईवी संक्रमित मरीजों को विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक योजनाओं की जानकारी देना, समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना तथा निशुल्क चिकित्सीय परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर के उद्घाटन अवसर पर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. नीरज अग्रवाल, एचआईवी विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. ऋतु रंजन महेश्वरी, एआरटी सेंटर के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ धनगर सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान एचआईवी संक्रमित मरीजों को बीमारी से बचाव, नियमित दवा लेने, समय-समय पर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एआरटी सेंटर के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि एचआईवी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जांच, नियमित उपचार और चिकित्सकीय सलाह का पालन करके मरीज लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि एचआईवी को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति या सामाजिक भेदभाव न रखें तथा जागरूकता और सावधानी को ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय मानें। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान मरीजों को निशुल्क परामर्श, जांच और आवश्यक दवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!