झांसी पुलिस ने सात साइबर ठग किए गिरफ्तार, 35 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा

  • 65 days ago
  • 414 views


झांसी में साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने सात शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में प्रेमनगर थाना पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ऑनलाइन गेमिंग, मोबाइल रिचार्ज और डिजिटल करेंसी के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मात्र 25 दिनों के भीतर 35 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन किया।

गिरफ्तार आरोपियों में रागीब अहमद, सनी, सोहिल खान, अनुभव सिंह, दानिश खान उर्फ नूर, सौरभ विश्वकर्मा और देवेश कुमार गौतम शामिल हैं। गिरोह का नेटवर्क इंदौर से संचालित किया जा रहा था और इसके जरिए देश के कई हिस्सों में लोगों को निशाना बनाया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, 114 बैंक खातों की पासबुक और भारी मात्रा में वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि अब तक करीब 4.35 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज की जा चुकी है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य जुड़े लोगों की तलाश जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now