परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
झांसी के मोठ में 13 साल के मासूम की गुमशुदगी अब दर्दनाक हत्या की आशंका में बदल गई है। 17 मई से लापता प्रेम वर्मा की तलाश में पुलिस, परिजन और पूरा कस्बा जुटा हुआ था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि जिस बच्चे को लोग जिंदा खोज रहे हैं, उसकी लाश गल्ला मंडी की एक आढ़त में गेहूं के बोरों के बीच सड़ी हालत में मिलेगी।
सीसीटीवी फुटेज में प्रेम आखिरी बार गल्लामंडी के गेट नंबर 1 पर ई-रिक्शे से उतरता दिखाई दिया था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। कई दिनों तक मंडी में शव छिपा रहा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
मंडी से उठ रही तेज बदबू ने पूरे मामले का खुलासा किया। लोगों ने जब आढ़त में रखे गेहूं के बोरे हटाए तो अंदर एक किशोर का शव पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान मदारगंज निवासी 13 वर्षीय प्रेम वर्मा पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। सवाल यही है कि आखिर प्रेम की मौत कैसे हुई और कई दिनों तक मंडी में शव पड़े रहने के बावजूद किसी को इसकी जानकारी क्यों नहीं लगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर