परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें ग्रामीण परिवहन सेवा की बस अनियंत्रित होकर पानी से भरे बंबे में जा गिरी। यह घटना पूंछ–समथर मार्ग पर चितुआ गांव के पास हुई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 70 वर्षीय रामप्यारी, 45 वर्षीय मानवेंद्र राजपूत और बस चालक दिनेश राजपूत शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से उतरकर बंबे में गिर गई, हालांकि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर