परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मथुरा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोली रोड से राधिका विहार तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं, युवाओं और समाज के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जय श्री परशुराम के उद्घोष से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
शोभायात्रा की सबसे बड़ी आकर्षण करीब 18 फीट ऊंची भगवान जगन्नाथ जी की भव्य झांकी रही, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके अलावा डेढ़ दर्जन से अधिक आकर्षक धार्मिक झांकियों ने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और भगवान परशुराम के जीवन चरित्र को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
महोली रोड स्थित रामलाल सौदा वाले से प्रारंभ हुई यह विशाल शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई राधिका विहार पहुंची। श्रद्धालु हाथों में फरसा और सिर पर पारंपरिक पगड़ी धारण कर भगवान परशुराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते नजर आए। यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का समापन बीएसए कॉलेज परिसर में हुआ, जहां धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों, धर्म रक्षा और समाज सेवा के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। पूरे आयोजन ने धार्मिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और सनातन परंपराओं की भव्य झलक प्रस्तुत की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर