Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 02 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जन्माष्टमी से पहले - बीएसए कॉलेज रोड बना तालाब, श्रद्धालु बेहाल, वीडियो देखें?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से ठीक पहले मथुरा में हुई महज़ आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने बीएसए कॉलेज रोड, नया बस स्टैंड और भूतेश्वर पुल के नीचे सड़कें पानी में डूब गईं। जलभराव के बीच श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार दोपहर करीब एक बजे अचानक हुई तेज बारिश ने मथुरा को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन शहर के कई प्रमुख मार्ग देखते ही देखते तालाब में तब्दील हो गए। सबसे ज्यादा असर बीएसए कॉलेज रोड पर दिखाई दिया, जहां सड़क पर कई फीट तक पानी भर गया और वाहनों की रफ्तार थम गई।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर इन दिनों लाखों श्रद्धालु मथुरा पहुंच रहे हैं। ऐसे में नया बस स्टैंड और भूतेश्वर पुल के नीचे हुए जलभराव ने बाहर से आए श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। लोगों को सामान लेकर घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीएसए कॉलेज रोड पर जलभराव कोई नई समस्या नहीं है। हल्की बारिश में भी यहां पानी भर जाता है, लेकिन हर बार केवल दावे होते हैं, स्थायी समाधान नहीं। जन्माष्टमी जैसे बड़े आयोजन से पहले सामने आई ये तस्वीरें शहर की जल निकासी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं।

Previous News

जन्माष्टमी से पहले मथुरा में बारिश का कहर: भूतेश्वर का सांस्कृतिक मंच पानी में डूबा

Next News

वृंदावन में झुग्गी में घुसकर हमला: छीना-झपटी का विरोध करने पर युवती पर चाकू से वार