जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कुबेर नरेंद्र सिंह, अवैध कब्जों और प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवाल

  • 8 days ago
  • 197 views


कुबेर नरेंद्र सिंह विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कई गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में सरकारी भूमि पर लगातार अवैध कब्जे किए जा रहे हैं और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

कुबेर नरेंद्र सिंह ने कहा कि नाथ संप्रदाय के लोगों को कई स्थानों पर रहने नहीं दिया जा रहा है, जबकि पट्टे की जमीनों पर भी अवैध कब्जे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि एक समस्या को लेकर वह पहले भी जिलाधिकारी से मिले थे, जिसका अब समाधान किया गया है। हालांकि उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम लोग अपनी समस्याएं लेकर विधायक, पुलिस प्रशासन और अधिकारियों के पास जाते हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती।

कुबेर नरेंद्र सिंह ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने के बजाय उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now