मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के दौरान तमंचा लहराकर दूसरे पक्ष को धमकाने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने ग्राम नगला मिलक, खंड डागोली निवासी 70 वर्षीय कुन्दन पुत्र मंगीलाल को गिरफ्तार किया। आरोप है कि 29 जुलाई को जमीनी विवाद के दौरान उसने दीवार के ऊपर से तमंचा दिखाकर दूसरे पक्ष को डराया और जान से मारने की धमकी दी।
घटना का वीडियो पीड़ित पक्ष ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें आरोपी हाथ में तमंचा लहराता दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने और मुखबिर से सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट पर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उप-निरीक्षक हरेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, चोरी, षड्यंत्र, मारपीट और धमकी जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के दौरान तमंचा लहराकर दूसरे पक्ष को धमकाने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने ग्राम नगला मिलक, खंड डागोली निवासी 70 वर्षीय कुन्दन पुत्र मंगीलाल को गिरफ्तार किया। आरोप है कि 29 जुलाई को जमीनी विवाद के दौरान उसने दीवार के ऊपर से तमंचा दिखाकर दूसरे पक्ष को डराया और जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो पीड़ित पक्ष ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें आरोपी हाथ में तमंचा लहराता दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने और मुखबिर से सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट पर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उप-निरीक्षक हरेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, चोरी, षड्यंत्र, मारपीट और धमकी जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!