मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा शहर को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मंगलवार को मसानी से भूतेश्वर तक जलकल विभाग द्वारा बिछाई गई भूमिगत जल निकासी पाइपलाइन का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मंगलवार को मसानी से भूतेश्वर तक बिछाई गई भूमिगत जल निकासी पाइपलाइन का निरीक्षण कर वर्षा के दौरान इसकी कार्यक्षमता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाइपलाइन की स्थिति, जल निकासी क्षमता और रखरखाव से संबंधित जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि जहां भी पाइपलाइन में किसी प्रकार का अवरोध या तकनीकी समस्या हो, उसका तत्काल समाधान कराया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना नगर निगम की प्राथमिकता है और जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मथुरा शहर को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मंगलवार को मसानी से भूतेश्वर तक जलकल विभाग द्वारा बिछाई गई भूमिगत जल निकासी पाइपलाइन का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मंगलवार को मसानी से भूतेश्वर तक बिछाई गई भूमिगत जल निकासी पाइपलाइन का निरीक्षण कर वर्षा के दौरान इसकी कार्यक्षमता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाइपलाइन की स्थिति, जल निकासी क्षमता और रखरखाव से संबंधित जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि जहां भी पाइपलाइन में किसी प्रकार का अवरोध या तकनीकी समस्या हो, उसका तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना नगर निगम की प्राथमिकता है और जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!