जैत पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, अंतर्राज्यीय वाहन चोर पैर में गोली लगने से घायल

  • 9 days ago
  • 551 views


मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में पुलिस और अंतर्राज्यीय वाहन चोर के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में शातिर अपराधी अयूब उर्फ मोटा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।


थाना जैत क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब वाहन चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अयूब उर्फ मोटा उर्फ विल्ला निवासी डीग, राजस्थान से मुठभेड़ हो गई।

सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी देवी आटस रोड की ओर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया है।

सीओ सदर ने बताया कि आरोपी अयूब उर्फ मोटा पर पहले से करीब 16 मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से वाहन चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now