परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने शनिवार सुबह अपनी धर्मपत्नी एवं रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह सिरोही के साथ पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश का मंदिर आगमन पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के गोस्वामी श्री 108 डॉ. वागीश कुमार जी महाराज ने उन्हें प्रभु का आशीर्वाद प्रदान कराया।
इससे पूर्व मंदिर के आचार्य सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी द्वारा स्वस्तिवाचन कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद वीआईपी कक्ष में मुख्य न्यायाधीश को दुपट्टा, प्रसाद एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
दर्शन के दौरान राकेश तिवारी एडवोकेट ने मुख्य न्यायाधीश को मंदिर के ऐतिहासिक महत्व, पूजा-पद्धति एवं पुष्टिमार्गीय परंपराओं की विस्तृत जानकारी भी दी।
दर्शन के उपरांत मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने मंदिर की विजिटर बुक में अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि "दर्शन करने के बाद मुझे आनंद की अनुभूति हुई।"
मुख्य न्यायाधीश के मंदिर आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर