परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के नगला मेव फालैन गांव में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित इजाजुल पुत्र नवाब की तहरीर के आधार पर दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने एक राय होकर रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में पीड़ित पक्ष के कई लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान इजाजुल की भाभी का कान फट गया, जबकि उनके पिता नवाब गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने इस मामले में आमिर, इदरिश, अलीशेर, अजरुद्दीन और बिलाल को नामजद करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर