हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में 3 की मौत, 8 घायल

  • 4 days ago
  • 199 views


उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-9) पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना चौपला के पास एक स्कॉर्पियो के सामने अचानक गाय आ जाने पर चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रही अर्टिगा कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर कई घंटों बाद सामान्य कराया। मामले की जांच की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now