रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के टेटीगांव कस्बे में बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, मथुरा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संगठन के संरक्षक कृष्णकुमार गुप्ता के शोरूम पर आयोजित इस बैठक में संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने स्व. बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि स्व. बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान कर संगठन की नींव रखी थी। उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मांट तहसील अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि स्व. बालेश्वर लाल का जीवन पत्रकारिता के प्रति समर्पण और संगठनात्मक एकता का प्रतीक था। उन्होंने संगठन के सभी साथियों से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ पत्रकार तेजवीर सिंह ने भी स्व. बालेश्वर लाल के जीवन संघर्ष और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।
बैठक में पत्रकार किशन कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु मौजूद रहे। अंत में सभी ने संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
मथुरा के टेटीगांव कस्बे में बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, मथुरा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संगठन के संरक्षक कृष्णकुमार गुप्ता के शोरूम पर आयोजित इस बैठक में संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने स्व. बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि स्व. बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान कर संगठन की नींव रखी थी। उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मांट तहसील अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि स्व. बालेश्वर लाल का जीवन पत्रकारिता के प्रति समर्पण और संगठनात्मक एकता का प्रतीक था। उन्होंने संगठन के सभी साथियों से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार तेजवीर सिंह ने भी स्व. बालेश्वर लाल के जीवन संघर्ष और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। बैठक में पत्रकार किशन कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु मौजूद रहे। अंत में सभी ने संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!