गोवर्धन तहसील दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं 45 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

  • 13 days ago
  • 179 views


मथुरा के गोवर्धन तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

शनिवार को गोवर्धन तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस के दौरान कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं। फरियादी अपनी समस्याएं लेकर सीधे डीएम और एसएसपी के समक्ष पहुंचे और अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए, जबकि अन्य शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान किया जाए।

वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर गोवर्धन एसडीएम, क्षेत्राधिकारी (सीओ), तहसीलदार, बीडीओ, खंड विकास अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now