गोवर्धन-सौंख रोड पर अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमवीडीए की बड़ी कार्रवाई

  • 11 days ago
  • 235 views


मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने गोवर्धन-सौंख रोड स्थित मोहम्मदपुर क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लगभग छह बीघा क्षेत्र में बिना स्वीकृति के की जा रही प्लाटिंग और निर्माण कार्य पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, कॉलोनाइजर द्वारा बिना आवश्यक अनुमति और स्वीकृत मानचित्र के कॉलोनी विकसित की जा रही थी। शिकायत और जांच के बाद एमवीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को हटाने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई जा रही सड़कें और अन्य निर्माण भी ध्वस्त किए गए। साथ ही संबंधित कॉलोनाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

एमवीडीए ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण से स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से लोगों को भविष्य में आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now