मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा। गोवर्धन में चल रहे मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी एक बार फिर देखने को मिली। परिक्रमा मार्ग पर एक श्रद्धालु को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार देकर श्रद्धालु की जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु परिक्रमा कर रहा था, तभी अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसके शरीर में झटके आने लगे, जिससे आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मेले में तैनात एंबुलेंस कर्मी और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
स्वास्थ्यकर्मियों ने श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार दिया और उसकी स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद उसे एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार कराया गया। समय रहते चिकित्सा सहायता मिलने से श्रद्धालु की हालत में सुधार हो गया और बड़ा हादसा टल गया।
मुड़िया पूर्णिमा मेले को देखते हुए प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग पर एंबुलेंस, मेडिकल टीम और स्वास्थ्य शिविरों की विशेष व्यवस्था की है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ती है तो तुरंत निकटतम स्वास्थ्य शिविर या एंबुलेंस कर्मियों से संपर्क करें तथा भीड़ न लगाएं।
मथुरा। गोवर्धन में चल रहे मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी एक बार फिर देखने को मिली। परिक्रमा मार्ग पर एक श्रद्धालु को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार देकर श्रद्धालु की जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु परिक्रमा कर रहा था, तभी अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसके शरीर में झटके आने लगे, जिससे आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मेले में तैनात एंबुलेंस कर्मी और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्वास्थ्यकर्मियों ने श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार दिया और उसकी स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद उसे एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार कराया गया। समय रहते चिकित्सा सहायता मिलने से श्रद्धालु की हालत में सुधार हो गया और बड़ा हादसा टल गया। मुड़िया पूर्णिमा मेले को देखते हुए प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग पर एंबुलेंस, मेडिकल टीम और स्वास्थ्य शिविरों की विशेष व्यवस्था की है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ती है तो तुरंत निकटतम स्वास्थ्य शिविर या एंबुलेंस कर्मियों से संपर्क करें तथा भीड़ न लगाएं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!