गोवर्धन के अडींग में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • 9 days ago
  • 183 views


गोवर्धन। विश्व पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के संदेश को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गोवर्धन क्षेत्र के अडींग गांव में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मथुरा जिला महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा, राधाकुंड मंडल महामंत्री कपिल सेठ सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए।

मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। केवल पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति संरक्षण का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now