परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
गोवर्धन। मानसी गंगा में शनिवार को एक और हादसे ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। आगरा निवासी 15 वर्षीय भीम स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया तथा पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि किशोर अपने परिजनों के साथ गोवर्धन दर्शन और परिक्रमा के लिए आया था। स्नान के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में गायब हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
गौरतलब है कि इसी दिन सुबह मानसी गंगा में स्नान करते समय राजस्थान के धौलपुर से आए दो किशोर श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों ने मानसी गंगा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश लगातार जारी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि स्नान के दौरान गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर