रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
गोवर्धन में आस्था का सफर उस वक्त मातम में बदल गया, जब गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा करने जा रहे दो चचेरे भाई भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार अनियंत्रित ईको कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना फरह क्षेत्र निवासी सत्येंद्र और राहुल गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा करने गोवर्धन पहुंचे थे। दोनों भाई परिक्रमा मार्ग में बाबा कढेरा सिंह विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उन्हें कुचल दिया।
हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उम्मेद सिंह के बेटे सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल की हालत नाजुक होने पर उसे आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के बाबा ने बताया कि दोनों युवक श्रद्धा भाव से गिरिराज जी की परिक्रमा करने निकले थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर