रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के खारी कुआँ इलाके में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित सोहिल के अनुसार घटना 23 मई की शाम करीब 6 बजे की है। उनका आरोप है कि उनकी चाची साइना ने समीर और साहिल समेत कई युवकों को बुलाया और घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों का कहना है कि हमलावर ईंट, डंडे और सरिया लेकर आए थे।
परिजनों का आरोप है कि उनके चाचा-चाची आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते रहते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाने में शिकायत पत्र भी दिया जा चुका है।
पीड़ितों का यह भी आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए। घटना के दौरान कुछ वीडियो भी बनाए गए हैं, जिन्हें पीड़ित पक्ष ने सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर