घर-घर पहुंच रही सर्वे टीम, जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज

  • 13 days ago
  • 208 views


मथुरा जनपद में जनगणना एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर सर्वेक्षण का कार्य लगातार जारी है। 22 मई से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 20 जून तक चलेगा, जिसके अंतर्गत नगर निगम, नगर पंचायतों और कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सर्वे कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले की सभी 16 नगर पंचायतों में भी अभियान संचालित किया जा रहा है और अधिकांश क्षेत्रों में जनगणना संबंधी कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में पहुंच चुका है। अभियान को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों और सर्वेक्षण कर्मियों की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि सर्वेक्षण दल जब उनके घर पहुंचे तो उन्हें सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना और मतदाता सूची का कार्य पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहयोग करने का भी आह्वान किया। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now