परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
गोवर्धन। गौ संरक्षण और मतदाता जागरूकता को लेकर शुक्रवार को गोवर्धन स्थित श्री राधा कृष्ण कृपा धाम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लोगों को संबोधित करते हुए गौ सेवा को राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा से जोड़ते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस अवसर पर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं और गौ-रक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उनका संरक्षण केवल धार्मिक दायित्व नहीं बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से गौवंश की रक्षा और संवर्धन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
शंकराचार्य ने मतदाता जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ी शक्ति है और मतदाताओं को मतदान करते समय यह अवश्य विचार करना चाहिए कि कौन गौ संरक्षण के पक्ष में कार्य कर रहा है और कौन इसके प्रति उदासीन है। उन्होंने कहा कि मतदान केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति की दिशा तय करने का भी अवसर है।
उन्होंने बताया कि अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान वे देशभर में लोगों से संवाद कर रहे हैं और मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं कि वे ऐसे उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों का समर्थन करें जो गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हों।
कार्यक्रम के दौरान गौ माता के संरक्षण और सेवा कार्यों को जनसहयोग से मजबूत बनाने के उद्देश्य से 'एक नोट अभियान' का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के संचालन और जनसंपर्क के लिए धीरज कौशिक को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को गौ सेवा से जोड़ना और छोटे-छोटे सहयोग के माध्यम से बड़ा जनआंदोलन खड़ा करना है।
कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं और गौ-सेवकों ने गौ संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान गौ सेवा, संस्कृति संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़े कई विषयों पर भी चर्चा हुई, जिससे उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर