गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, शैलेन्द्र पहलवान बोले- गौ सेवा से मजबूत होगी सनातन परंपरा

  • 10 days ago
  • 215 views


मथुरा में राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र पहलवान ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि मानव जीवन, कृषि और पर्यावरण से भी जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।


राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र पहलवान ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता को विशेष स्थान प्राप्त है। प्राचीन काल से ही गाय को माता के समान पूजनीय माना गया है और अब समय आ गया है कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए।

उन्होंने कहा कि गाय मानव समाज को अनेक प्रकार से लाभ पहुंचाती है। दूध, दही, घी, मक्खन और छाछ जैसे पौष्टिक पदार्थ गाय से प्राप्त होते हैं, जबकि गौमूत्र और गोबर का उपयोग आयुर्वेदिक औषधियों, जैविक खेती और धार्मिक कार्यों में किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि गौमूत्र कई बीमारियों में लाभकारी माना जाता है तथा गोबर से धूपबत्ती सहित कई उपयोगी वस्तुएं तैयार की जाती हैं।

शैलेन्द्र पहलवान ने कहा कि गौ सेवा से मनुष्य में दया, करुणा और सेवा की भावना विकसित होती है। भूखी-प्यासी गायों को भोजन-पानी देना, बीमार गायों का उपचार कराना और बेसहारा गौवंश की रक्षा करना समाज की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा मजबूत होगी तथा समाज में प्रेम, शांति और समृद्धि का वातावरण बनेगा। उन्होंने लोगों से अपने सामर्थ्य के अनुसार गौ सेवा के लिए आगे आने की अपील की।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now