परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चलती मोटरसाइकिल पर नींद की झपकी आने से एक किशोर गंभीर हादसे का शिकार हो गया। आमतौर पर नींद के कारण कार, बस या ट्रक दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इस बार एक 16 वर्षीय किशोर बाइक चलाते समय झपकी आने के कारण सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अड़ींग निवासी प्रतीक पुत्र टिकेंद्र सिंह (16 वर्ष) शुक्रवार देर शाम अपनी मोटरसाइकिल से अड़ींग से गोवर्धन होते हुए नीमगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे अचानक नींद की झपकी आ गई। झपकी लगने के कारण उसकी बाइक सड़क पर असंतुलित होकर दूसरी दिशा में चली गई।
घायल किशोर के चाचा सचिन ने बताया कि जब प्रतीक को अचानक होश आया तो वह घबरा गया और बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को तुरंत उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
यह घटना वाहन चलाते समय थकान और नींद के खतरों को भी उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी दूरी की यात्रा या अत्यधिक थकान की स्थिति में वाहन चलाने से बचना चाहिए, क्योंकि एक छोटी सी झपकी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर