एएसपी अनुज चौधरी ने संभाली मुड़िया पूर्णिमा मेले की कमान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  • 3 days ago
  • 256 views


विश्व प्रसिद्ध गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं को लेकर एएसपी अनुज चौधरी भी पूरी तरह सक्रिय नजर आए। हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे एएसपी अनुज चौधरी ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए गोवर्धन परिक्रमा मार्ग, प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। एएसपी अनुज चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर कहीं भी जाम या अव्यवस्था की स्थिति न बनने पाए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेले में पुलिस, पीएसी, ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा संसाधनों की मदद से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम परिक्रमा का अनुभव उपलब्ध कराना है, ताकि मेला शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now