दुल्हन की तरह सजी गिरिराज नगरी! आज से शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला, श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार गोवर्धन

  • 8 days ago
  • 243 views


आस्था, श्रद्धा और भक्ति का सबसे बड़ा संगम... विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले का आज से शुभारंभ हो गया है। गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पहुंच रहे हैं। मेले के आगाज के साथ ही पूरी गिरिराज नगरी दुल्हन की तरह सजकर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है।

मेले को लेकर गिरिराज तलहटी, मथुरा-गोवर्धन मार्ग, परिक्रमा मार्ग और कस्बे के प्रमुख चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जिन्हें रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी कपड़ों से विशेष रूप दिया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिक्रमा मार्ग पर पेयजल, छाया, विश्राम और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। रात होते ही रंगीन लाइटों की चमक से पूरा गोवर्धन भक्तिमय और अलौकिक नजारे में बदल जाता है।

वहीं, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

आस्था के इस महापर्व में अब गोवर्धन पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंग चुका है और आने वाले दिनों में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now