परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित महाविद्या कॉलोनी चौराहे पर मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ दबंगों ने एक दूध की दुकान पर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि दबंगों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज की, विरोध करने पर मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ भी की।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि कुछ युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और बिना किसी कारण विवाद शुरू कर दिया। जब दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मारपीट की इस घटना में दुकानदार को चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सबसे अहम बात यह है कि दबंगों की पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल थाना गोविंद नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर