दो दिवसीय आगरा दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर दी शोक संवेदना

  • 2 days ago
  • 192 views


आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो दिवसीय आगरा दौरे पर पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पहुंचकर उनके नाती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं।

अखिलेश यादव ने परिवार के सदस्यों से मिलकर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। वह लगभग आधे घंटे तक रामजीलाल सुमन के आवास पर मौजूद रहे और परिवार के साथ समय बिताया।

आगरा प्रवास के दौरान अखिलेश यादव का अन्य प्रमुख लोगों के आवास पर भी जाने का कार्यक्रम है। जानकारी के अनुसार वह डॉ. पारीक, विनय अग्रवाल और रिजवान उद्दीन प्रिंस के घर पहुंचकर भी मुलाकात करेंगे।

अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन, रविवार को अखिलेश यादव शहर के एक होटल में आयोजित ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

अखिलेश यादव के आगरा आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। उनके कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां की हैं।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने विभिन्न राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now