रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
कोसीकलां में आगामी ईद पर्व और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आर्य समाज धर्मशाला में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मथुरा चंद्रप्रकाश सिंह ने की, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरु, समाजसेवी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
एसएसपी श्लोक कुमार ने लोगों से त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक पोस्टों से सतर्क रहने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक टिप्पणी या पोस्ट न करे, और ऐसी कोई सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को अवगत कराए।
बैठक के दौरान आर्य समाज कोसीकलां की ओर से अधिकारियों का सम्मान भी किया गया। आर्य समाज के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती का स्मृति चिन्ह और ‘सत्यार्थ प्रकाश’ भेंट कर सम्मानित किया।
आर्य समाज के संरक्षक ओमप्रकाश आर्य ने अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए नगरवासियों से त्योहारों को प्रेम, भाईचारे और सामंजस्य के साथ मनाने की अपील की।
वहीं नगर पालिका परिषद की ओर से साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था के विशेष इंतजाम का भरोसा दिलाया गया। बिजली विभाग ने भी त्योहारों के दौरान अनावश्यक बिजली कटौती न करने का आश्वासन दिया।
कोसीकलां में आगामी ईद पर्व और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आर्य समाज धर्मशाला में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मथुरा चंद्रप्रकाश सिंह ने की, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरु, समाजसेवी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने लोगों से त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक पोस्टों से सतर्क रहने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक टिप्पणी या पोस्ट न करे, और ऐसी कोई सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को अवगत कराए। बैठक के दौरान आर्य समाज कोसीकलां की ओर से अधिकारियों का सम्मान भी किया गया। आर्य समाज के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती का स्मृति चिन्ह और ‘सत्यार्थ प्रकाश’ भेंट कर सम्मानित किया। आर्य समाज के संरक्षक ओमप्रकाश आर्य ने अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए नगरवासियों से त्योहारों को प्रेम, भाईचारे और सामंजस्य के साथ मनाने की अपील की। वहीं नगर पालिका परिषद की ओर से साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था के विशेष इंतजाम का भरोसा दिलाया गया। बिजली विभाग ने भी त्योहारों के दौरान अनावश्यक बिजली कटौती न करने का आश्वासन दिया।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!