दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी ₹50 और मक्खन ₹15 तक महंगा

  • 1h Ago 76 Views


नई दिल्ली। दीपावली के त्योहार से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब ग्राहकों को घी और मक्खन खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। त्योहारों के दौरान मिठाइयां बनाने और पूजा-पाठ के लिए इन उत्पादों की मांग बढ़ने के बीच कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है।

घी के नए रेट ने बढ़ाई चिंता

अमूल ने अपने 1 किलो घी के कार्टन की कीमत 630 रुपये से बढ़ाकर 680 रुपये कर दी है। यानी अब ग्राहकों को एक किलो घी के लिए 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं, 500 ग्राम प्योर घी का पैक 325 रुपये से बढ़कर 345 रुपये हो गया है।

मक्खन भी हुआ महंगा

घी के साथ अमूल ने मक्खन की कीमतों में भी इजाफा किया है। 100 ग्राम मक्खन का पैकेट अब 63 रुपये की जगह 66 रुपये में मिलेगा। वहीं, 500 ग्राम मक्खन के पैकेट की कीमत 310 रुपये से बढ़ाकर 325 रुपये कर दी गई है।

अमूल के नए रेट एक नजर में

उत्पाद पुरानी कीमत नई कीमत
घी 1 किलो ₹630 ₹680
प्योर घी 500 ग्राम ₹325 ₹345
मक्खन 100 ग्राम ₹63 ₹66
मक्खन 500 ग्राम ₹310 ₹325

त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग और सप्लाई का दबाव

रिपोर्ट के मुताबिक, त्योहारों के दौरान घी की मांग में तेजी आती है। गुजरात और राजस्थान में मिलावटी घी के खिलाफ कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं का रुझान ब्रांडेड घी की ओर बढ़ने की भी जानकारी सामने आई है। अहमदाबाद और वडोदरा सहित कुछ बाजारों में अमूल के गाय के घी की सीमित उपलब्धता की खबरें भी हैं।

ऐसे में दीपावली की खरीदारी से पहले घी और मक्खन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now