परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। काले बादलों ने दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बना दिया, जिससे राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह बदल गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों तक गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
नरेला, अलीपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन, करावल नगर, शाहदरा, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, विवेक विहार समेत दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। वहीं एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश और तूफानी हवाओं का असर देखने को मिला।
मौसम विभाग ने 4 और 5 जून के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।
बारिश के चलते जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर