Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 02 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
DIG शैलेश कुमार पांडेय ने जांबाज दरोगा अजय वर्मा को वीरता पदक से किया सम्मानित

एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश फाती उर्फ असद को मुठभेड़ में ढेर करने वाली पुलिस टीम के सदस्य रहे उपनिरीक्षक अजय वर्मा को मुख्यमंत्री ने वीरता पदक से सम्मानित किया है।

 मंगलवार को डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने गोविंद नगर थानाध्यक्ष अजय वर्मा को मुख्यमंत्री की ओर से प्रदान किया गया वीरता पदक सौंपा बताया गया कि 10 मई 2025 को पुलिस टीम की हाईवे क्षेत्र में एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश फाती उर्फ असद से मुठभेड़ हुई थी।

 इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने बदमाश को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने पर उपनिरीक्षक अजय वर्मा को वीरता पदक के लिए सम्मानित किया गया डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने पदक प्रदान करते हुए अजय वर्मा के साहसिक कार्य की सराहना की।

पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी।

Previous News

सीएम के आगमन से पहले खानापूर्ति का आरोप, व्यापारियों ने कहा—सिर्फ रूट चमकाने से नहीं बदलेगी तस्वीर

Next News

सीएम योगी के आगमन से पहले मथुरा में सुरक्षा का चक्रव्यू , 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात