रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
वृंदावन के कुंभ मेला क्षेत्र में एक साधु संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। साधु लहूलुहान हालत में पड़े मिले, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना देवराहा बाबा घाट चौकी क्षेत्र की है। मेला क्षेत्र में तैनात सुरक्षागार्ड सुमित ने घायल साधु को देखा और तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साधु को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद साधु की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार घायल साधु की पहचान गोपाल सिंह पुत्र हजारीलाल निवासी सादाबाद, हाथरस के रूप में हुई है।
सुरक्षागार्ड ने बताया कि भोजन वितरण करने आए वाहन चालकों ने साधु के घायल होने की जानकारी दी थी। फिलहाल साधु के घायल होने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर