रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के जमुनापार क्षेत्र में महिला को आग लगाने के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित परिवार बहुजन समाज पार्टी नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नगर में पैसों के लेनदेन के विवाद में एक महिला को कथित तौर पर जिंदा जलाने की कोशिश का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
पीड़ित महिला आशा देवी के बेटे अभिषेक का आरोप है कि उसकी मां पर उनकी ही सहेली ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला का इलाज चल रहा है।
घटना के बाद जमुनापार थाने में नीलम चौधरी समेत कई नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार राजीनामा करने का दबाव बना रहा है और समझौता न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
कार्रवाई न होने से नाराज पीड़िता का बेटा बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कर्दम के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की मांग की।
बसपा नेताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि दलित उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रेमचंद कर्दम ने आरोप लगाया कि इतने गंभीर मामले में भी पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है।
फिलहाल मामले को लेकर पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर