B R E A K I N G   N E W S : दादी की तेरहवीं से लौट रहे दो सगे भाई सड़क हादसे में गंभीर, मासूम भी घायल

  • 4 days ago
  • 169 views


मथुरा। जनपद मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दादी की तेरहवीं में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे दो सगे भाई और उनके साथ बाइक पर सवार एक मासूम अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दोनों भाइयों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र पुत्र राजपाल, कलुआ पुत्र राजपाल और उनका भतीजा विष्णु हाथरस जिले के थाना मुरसान क्षेत्र के गांव पीहरी में अपनी दादी की तेरहवीं में शामिल होने के बाद सोमवार तड़के बाइक से दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शेरगढ़ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय, मथुरा रेफर कर दिया।

अस्पताल में दोनों सगे भाइयों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि मासूम विष्णु का भी उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान होते ही उसके चालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। दादी की तेरहवीं से लौटते समय हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now