CM योगी का बड़ा ऐलान, भदोही फिर बनेगा 'संत रविदास नगर', सपा पर साधा निशाना

  • 1 day ago
  • 105 views


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' के शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम एक बार फिर 'संत रविदास नगर' किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय संत रविदास की विरासत और सामाजिक समरसता के संदेश को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है तथा सरकार जल्द ही नाम परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने संत रविदास और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसी महान विभूतियों के सम्मान से जुड़ी पहचान को बदलने का काम किया था। योगी ने कहा कि उनकी सरकार संतों, महापुरुषों और राष्ट्रनिर्माताओं का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि समाज को बांटने की राजनीति करने वाले लोग ऐसे निर्णयों का विरोध करते हैं। उन्होंने संत रविदास के समानता, समरसता और सामाजिक न्याय के संदेश को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now