परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा के थाना यमुनापार क्षेत्र स्थित शिवनगर के ढरुआ फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत के बाद मामला रहस्यमय बन गया है। घटना को लेकर ससुराल और मायके पक्ष की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, जिससे मौत की परिस्थितियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतका के मायके पक्ष ने इसे हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है। मृतका के भाई दीपक कुमार का आरोप है कि उनकी बहन निशु का पति विक्रम शराब का आदी था और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करता था। उनका दावा है कि विक्रम ने आत्महत्या का नाटक रचा और जब निशु उसे बचाने के लिए रेलवे ट्रैक तक पहुंची तो उसे ट्रेन के सामने धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मायके पक्ष ने यमुनापार पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत पुलिस चौकी में की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस शिकायत को गंभीरता से लेती तो आज निशु की जान बच सकती थी। घटना के बाद से मृतका के ससुराल पक्ष के कई लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर विक्रम के परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद से परेशान होकर विक्रम आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर गया था। पत्नी निशु उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ी, लेकिन दुर्भाग्यवश खुद ट्रेन की चपेट में आ गई। दोनों पक्षों के विरोधाभासी बयानों के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर