परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और प्रसिद्ध अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को धर्मनगरी वृंदावन पहुंचे। यहां दोनों ने परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम में पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
आश्रम में विराट और अनुष्का ने श्रद्धाभाव के साथ संत प्रेमानंद महाराज के चरणों में बैठकर आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया। आईपीएल फाइनल में ऐतिहासिक जीत के बाद उनकी यह धार्मिक यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है। आश्रम में इस दौरान भक्ति और आध्यात्मिकता का विशेष माहौल देखने को मिला।
जैसे ही लोगों को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वृंदावन पहुंचने की सूचना मिली, आश्रम के बाहर श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। हर कोई अपने पसंदीदा खिलाड़ी और अभिनेत्री की एक झलक पाने को उत्साहित नजर आया।
ब्रजवासियों का कहना है कि बड़ी सफलता हासिल करने के बाद भगवान और संतों का आशीर्वाद लेने पहुंचना भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। विराट और अनुष्का की इस यात्रा को लेकर उनके प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर