परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा के भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसके पैर गंभीर रूप से कट गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कौशल पत्नी साबिर, निवासी खारी कुआं, भरतपुर गेट, मथुरा हाल ही में अपने पति के पास शिमला से मथुरा आई थीं। बताया जा रहा है कि ट्रेन के भूतेश्वर स्टेशन पहुंचने पर वह जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने लगीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गईं।
हादसा इतना भयावह था कि महिला के पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर