ब्रज परिक्रमा में श्रद्धालुओं को मिली राहत, बद्रीनाथ मंदिर पर चली शर्बत सेवा

  • 15 days ago
  • 190 views


पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर वृंदावन स्थित श्री बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु मीठे शर्बत की प्याऊ का आयोजन किया गया। श्री राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक एवं श्री भगवंत ज्योतिष संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री बद्रीनाथ जी महाराज के पुष्प श्रृंगार और प्रसादी अर्पण के साथ हुआ।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंडित संजय पाराशर ने बताया कि इन दिनों ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा चल रही है और भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रज पहुंच रहे हैं। ऐसे में परिक्रमा करने वाले भक्तों और राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शीतल एवं मीठे शर्बत का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शर्बत प्रसादी ग्रहण कर सेवा भाव की सराहना की। आयोजन में श्री भगवंत ज्योतिष संस्थान के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर शालिनी पाराशर, कृष्णा शर्मा, नीरज द्विवेदी, तेजस द्विवेदी, हिमांशी द्विवेदी, ओम दुबे सहित अनेक श्रद्धालु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

भीषण गर्मी में आयोजित इस सेवा कार्य ने श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के साथ-साथ मानव सेवा और धर्म सेवा का संदेश भी दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now